
दिवाली के बाद सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान जो सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, अब उनके दाम नीचे आने लगे हैं। आइए जानते हैं ताज़ा रेट्स और गिरावट का पूरा हाल इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार को सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब 1,23,907 रुपए में बिक रहा है, जो कि 20 अक्तूबर के मुकाबले 3,726 रुपए सस्ता है। 17 अक्तूबर को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,29,584 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट आई है। बुधवार को चांदी 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।दिवाली के बाद निवेशकों की ओर से कम खरीददारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते दामों में यह गिरावट देखी जा रही है तो फिलहाल, जो लोग सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सही मौका माना जा रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और भी हलचल देखने को मिल सकती है।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार















