खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट AKD/गिरीश तिवारीसोनभद्र।
  • जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
  • खेत
  • में जुताई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत
Share

रिपोर्ट AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी और दो मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जुगैल थाना अंतर्गत चौरा गांव में खेत ने खुशियों के बजाय मातम का मंजर दिखा दिया। 35 वर्षीय तेज नारायण केवट ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे तभी वह उसकी चपेट में आ गए। ट्रैक्टर चला रहे तेज नारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस मौत से गांव में हड़कंप मच गया। गांववाले घटना स्थल पर जुट गए, तो वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों के सिर से सहारा छिन गया। सूचना मिलते ही जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें