श्रीश्री सुदर्शन महायज्ञ का कलश यात्रा व जल हरण के साथ हुआ श्रीगणेश,भक्तिमय हुआ दुद्धी नगर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संवाददाता- रवि सिंह दुद्धी/सोनभद्र : स्थानीय कस्बा दुद्धी के रामलीला खेल मैदान पर 21 कुंडी श्री सुदर्शन महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर दुद्धी नगर में भव्य कलश यात्रा पूरे विधि विधान के साथ
  • गुरुवार की सुबह 10:00 बजे श्री रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 वैष्णव मणी नारायणचार्य स्वामी महाराज जी के सानिध्य मे दुद्धी नगर में निकला जिसमें अनिल हलवाई परिवारजन एवं पूर्व विधायक हरिराम चेरो मुख्य यजमान की…
  • रहे , जहां उन्होंने सैकड़ो महिलाओं, बालिकाओं व बहनो के साथ
  • हाथ
Share

संवाददातारवि सिंह

दुद्धी/सोनभद्र : स्थानीय कस्बा दुद्धी के रामलीला खेल मैदान पर 21 कुंडी श्री सुदर्शन महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर दुद्धी नगर में भव्य कलश यात्रा पूरे विधि विधान के साथ गुरुवार की सुबह 10:00 बजे श्री रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 वैष्णव मणी नारायणचार्य स्वामी महाराज जी के सानिध्य मे दुद्धी नगर में निकला

Advertisement

जिसमें अनिल हलवाई परिवारजन एवं पूर्व विधायक हरिराम चेरो मुख्य यजमान की भूमिका उपस्थित रहे , जहां उन्होंने सैकड़ो महिलाओं, बालिकाओं व बहनो के साथ हाथ में कलश लेकर यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर महाराज जी के द्वारा कलश पूजन उपरांत जल हरण हेतु दुद्धी नगर के प्रमुख देवी, देवताओं एवं डीह धाम के दर्शन हेतु यात्रा निकली गई ,

जिसमें सर्वप्रथम आगे की पंक्तियों अनिल हलवाई कार्यक्रम आयोजनकर्ता एवं पूर्व विधायक हरिराम चेरो उपस्थित रहे, और उसके बाद कलश यात्रा में सम्मिलित हुई बहने ,माताएं अपने सर पर कलश लेकर नंगे पाव लंबी कतार में लगी रही ,अंतिम पंक्ति में श्री महाराज जी रथ पर सवार होकर अपने भक्तों की यात्रा को गति प्रदान करते रहे,।

कलश यात्रा सर्वप्रथम रामलीला मैदान से उठकर डीहवार रामनगर मार्ग होते हुए मुख्य सड़क के रास्ते म्योरपुर तिराहे पहुंच कर तहसील तिराहे से होते हुए संकट मोचन मंदिर के रास्ते, मां काली मंदिर मोड़ तक पहुंच मां काली को प्रणाम कर सभी वापस हो लिए तथा प्राचीन शिवाजी तालाब पर पहुंचे जहां कुछ पल सभी कलाश यात्रा में सम्मिलित माता ने विश्राम किया, तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा शिवाजी तालाब तट पर कलश की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए सभी देवी देवताओं का आवाहन किया और सर्वप्रथम यजमान की भूमिका निभा रहे यज्ञ प्रेमीयो ने मंत्रोउच्चारण के साथ तालाब से कलश में जल भरा और हरि ॐ नमो नारायणा भक्तिमय के संगीत में धुन पर झूमते हुए कलश लेकर श्री रामलीला मैदान स्थित यज्ञ परिसर में पहुंचे जहां सभी कलश लेकर यज्ञ का पांच बार परिक्रमा उपरांत अपना जल भरा कलश को यज्ञ कुंड के बाहर स्थापित करते हुए ,कलश यात्रा समाप्त किया।

Advertisement


इसके उपरांत महाराज जी के द्वारा सभी कलश यात्रा में सम्मिलित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया,आयोजक मंडल के अनिल कुमार हलवाई ने बताया कि यज्ञ हेतु कलश यात्रा आज पूर्ण कर ली गई है एवं यज्ञ परिसर के अंदर 21 यज्ञ कुंड में वेदी का निर्माण होगा एवं 10 अक्टूबर सुबह 7:00 बजे से यच कुंड में महाराज जी के द्वारा अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ प्रारंभ होगा।
उन्होंने समस्त क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होने की अपील किया हैं,

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें