पुलिस की फुर्ती से टली अनहोनी, आत्महत्या करने जा रहे युवक की बचाई जान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • करमा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-थाना करमा पुलिस ने रविवार देर शाम अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक युवक की जान बचाकर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
  • जानकारी के मुताबिक, चन्द्रेश कुमार (23) पुत्र अक्षैवर, निवासी थाना करमा क्षेत्र, आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में था और आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करमा के नेतृत्व…
  • पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर उसे आत्महत्या न करने का वचन दिलाया।थाना पुलिस ने युवक के पिता अक्षैवर को भी स्थिति से अवगत
  • कराया और परिजनों को मानसिक सहारा दिया।
Share

करमा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-थाना करमा पुलिस ने रविवार देर शाम अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक युवक की जान बचाकर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक, चन्द्रेश कुमार (23) पुत्र अक्षैवर, निवासी थाना करमा क्षेत्र, आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में था और आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करमा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को समझा-बुझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर उसे आत्महत्या न करने का वचन दिलाया।थाना पुलिस ने युवक के पिता अक्षैवर को भी स्थिति से अवगत कराया और परिजनों को मानसिक सहारा दिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। क्षेत्र में इस कदम की सराहना की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें