नगर पालिका में शिकायतों का तुरंत निस्तारण, अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी रहे अग्रिम पंक्ति में

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी)-शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई समाधान दिवस का आयोजन जनसेवा की भावना से सम्पन्न हुआ।
  • अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और तत्काल निस्तारण कराया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर निकायों में कुल…
  • हुईं जिनमें सफाई व्यवस्था, पेयजल, मार्ग प्रकाश और जल निकासी जैसी स्थानीय समस्याएँ प्रमुख रहीं।
  • सभी शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई, जिससे उपस्थित
Share

सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी)-शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई समाधान दिवस का आयोजन जनसेवा की भावना से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और तत्काल निस्तारण कराया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें सफाई व्यवस्था, पेयजल, मार्ग प्रकाश और जल निकासी जैसी स्थानीय समस्याएँ प्रमुख रहीं।

सभी शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।अधिशासी अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने भी कहा कि जनता की सेवा ही नगर पालिका का धर्म है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें