पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार, ₹90 हजार नकद और बोलेरो बरामद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र( AKD/गिरीश तिवारी)-म्योरपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।
  • पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के एक सक्रिय सदस्य कृष्णानन्द मौर्य निवासी बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹90,000 नकद और घटना में प्रयुक्त
  • बोलेरो वाहन UP64Q3123 बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत
  • यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे की टीम ने की।गिरफ्तार अभियुक्त
Share

सोनभद्र( AKD/गिरीश तिवारी)-म्योरपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के एक सक्रिय सदस्य कृष्णानन्द मौर्य निवासी बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹90,000 नकद और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन UP64Q3123 बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे की टीम ने की।गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लुटेरी दुल्हन गैंग का हिस्सा है, जो फर्जी विवाह कर लोगों से ठगी और लूट की घटनाएं करता था। राजस्थान निवासी पीड़ित रमेश कुमार से इस गिरोह ने नकली शादी के बहाने ₹10,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटी थी।अभियुक्त ने बताया कि इस वारदात में माया घसिया, रानी घसिया और रवि रंजन मौर्य भी शामिल थे। घटना के बाद वह छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते पकड़ लिया।थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल मनोज कन्नौजा और रामजीत बिन्द की टीम ने यह सफलता हासिल की।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें