अभाविप की महाविद्यालय इकाई का गठन, आनंद अग्निहोत्री बने अध्यक्ष व कार्तिक तिवारी मंत्री

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय नवीन इकाई गठन समारोह मंगलवार को महाविद्यालय परिषद के सभागार में आयोजित
  • किया गया।
  • कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ पहले सत्र में उद्घाटन एवं संबोधन, जबकि दूसरे सत्र में निर्वाचन कर नई इकाई का गठन किया गया ,इस दौरान सत्र 2024–25 की इकाई को भंग करते हुए सत्र…
  • नई इकाई में आनंद अग्निहोत्री को इकाई अध्यक्ष और कार्तिक तिवारी को इकाई मंत्री मनोनीत
Share

ओबरा/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय नवीन इकाई गठन समारोह मंगलवार को महाविद्यालय परिषद के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ पहले सत्र में उद्घाटन एवं संबोधन, जबकि दूसरे सत्र में निर्वाचन कर नई इकाई का गठन किया गया ,इस दौरान सत्र 2024–25 की इकाई को भंग करते हुए सत्र 2025–26 की नई इकाई की घोषणा विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने की।

Advertisement

नई इकाई में आनंद अग्निहोत्री को इकाई अध्यक्ष और कार्तिक तिवारी को इकाई मंत्री मनोनीत किया गया। चयन के बाद सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक राजबली साहनी ने किया। जिला संयोजक ललितेश मिश्रा ने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर वर्ष महाविद्यालय में नई इकाई बनाकर विद्यार्थियों में संगठन, सेवा और राष्ट्र शक्ति की भावना को जागृत करती है।कार्यक्रम में अनमोल सेठ, अनिकेत राय, शिवम अग्रहरि, नितेश चौरसिया, विनीत गुप्ता, ओम तिवारी, सिखा सिंह, खुशबू पांडे, सिवानी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें