ईको प्वाइंट के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD/गिरीश तिवारी)- सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत
  • गुरुवार सुबह ईको प्वाइंट वीर लोरिक पत्थर मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात
  • व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
  • राहगीरों की नजर कंबल ओढ़े पड़े एक व्यक्ति पड गई, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी प्रभारी टीम के साथ
Share

(AKD/गिरीश तिवारी)-

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत गुरुवार सुबह ईको प्वाइंट वीर लोरिक पत्थर मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की नजर कंबल ओढ़े पड़े एक व्यक्ति पड गई, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की स्थिति की जांच की। व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। मृतक ने हरे रंग का सफेद काले धारीदार स्वेटर और सफेद पैंट पहन रखी थी। सिर और दाढ़ी के पके हुए बालों के आधार पर उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी गई। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं मिले।लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि ठंड की वजह से उसकी मौत हुई होगी। वहीं पुलिस टीम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें