घटिया सामग्री से बनी आरसीसी पुलिया का निर्माण नपं अध्यक्ष ने रोका

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-: स्थानीय नगर पंचायत
  • क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर वार्ड नंबर 5 में जाने वाले मार्ग पर बन रही 3 मीटर चौड़ी आरसीसी पुलिया और रिटेनिंग वाल का निर्माण घटिया सामग्री से होने पर नगर पंचायत
  • अध्यक्ष फुलवंती गोड़ ने तुरंत
  • रोक लगा दी।
Share

डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-: स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर वार्ड नंबर 5 में जाने वाले मार्ग पर बन रही 3 मीटर चौड़ी आरसीसी पुलिया और रिटेनिंग वाल का निर्माण घटिया सामग्री से होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती गोड़ ने तुरंत रोक लगा दी। मौके पर जाकर अध्यक्ष ने सीमेंट, बालू और बोल्डर सहित इस्तेमाल हो रही सामग्री का निरीक्षण किया और घटिया गुणवत्ता पाई जाने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब तक जेई का निरीक्षण नहीं होगा, कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में हो रहे सभी विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड नंबर 5 में 23 लाख रुपए की लागत से सर्वजीत यादव के घर तक सड़क निर्माण का यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें पुलिया के दोनों सिरों पर सीसी कंक्रीट रिटेनिंग वाल बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नपं अध्यक्ष और लिपिक ऋषि कुमार ने मौके पर जाकर देखा कि ठेकेदार बालू की जगह भस्सी का उपयोग कर रहा था, जिसे तुरंत रोककर मानक के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें