भाई-बहन के विवाद के कारण युवक ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया,सीएचसी दुद्धी में भर्ती

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-थाना क्षेत्र के नगवा गांव में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है।
  • 20 वर्षीय सुनील कुमार ने भाई-बहन के बीच हुए झगड़े से तंग आकर घर में रखा कीटनाशक पदार्थ
  • पी लिया।
  • परिजन उसे तुरंत
Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-थाना क्षेत्र के नगवा गांव में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। 20 वर्षीय सुनील कुमार ने भाई-बहन के बीच हुए झगड़े से तंग आकर घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।सुनील के पिता राजेंद्र के अनुसार, बीते शनिवार को भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार को बहन ने भी तनाव के कारण सिंदूर का सेवन कर लिया था, जिसकी भी प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी में भर्ती करायी गई थी। सोमवार को फिर बहन द्वारा भोजन नहीं खाने पर मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिससे नाराज होकर सुनील ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। फिलहाल युवक का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है ।
परिजनों के अनुसार युवक की स्थिति पहले से बेहतर बनी हुई है ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें