मनरेगा योजना बचाओ को लेकर संयुक्त वाम दलों का धरना प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-मनरेगा योजना को समाप्त
  • करने की कथित
  • कोशिशों के विरोध में सोमवार को संयुक्त
  • वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
मनरेगा योजना को समाप्त करने की कथित कोशिशों के विरोध में सोमवार को संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।वाम नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर बनी मनरेगा योजना ग्रामीण खेत मजदूरों के लिए जीवनरेखा रही है।

Advertisement

आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को हटाकर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण नामक कानून लाकर मजदूरों के अधिकार समाप्त करना चाहती है। नए कानून में बजट का भार प्रदेश सरकारों पर डालने से योजना बंद होने की स्थिति बन जाएगी।धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नए बिल को वापस लेने मनरेगा योजना को पूर्ववत जारी रखने बजट व्यवस्था बहाल करने ग्रामीण मजदूरों को दो सौ दिन काम छह सौ रुपये दैनिक मजदूरी पचपन वर्ष के बाद पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी की मांग उठाई।

मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड शिवमूर्ति कुशवाहा कामरेड प्रेमनाथ और कामरेड बसावन गुप्ता ने की जबकि संचालन कामरेड आर के शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में वाम दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें