बाल गृह और वृद्धाश्रम का निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-सोमवार को अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शैलेन्द्र यादव ने बाल गृह बालिका और वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।बाल गृह इन्द्रपुरी कालोनी, राबर्ट्सगंज में कुल 41 बालिकाएँ निवासित
  • थीं, जिनमें सोनभद्र की 27, मीरजापुर की 10, शाहजहांपुर की 1, भदोही की 3 और 2 नवजात
  • शिशु अपनी मां के साथ
  • शामिल थे।
Share


सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-सोमवार को अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शैलेन्द्र यादव ने बाल गृह बालिका और वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।बाल गृह इन्द्रपुरी कालोनी, राबर्ट्सगंज में कुल 41 बालिकाएँ निवासित थीं, जिनमें सोनभद्र की 27, मीरजापुर की 10, शाहजहांपुर की 1, भदोही की 3 और 2 नवजात शिशु अपनी मां के साथ शामिल थे। निरीक्षण में साफ-सफाई और बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने की पुष्टि की गई। बालिकाओं को संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, महिला सुरक्षा, गर्भधारण एवं प्रसव, समान पारिश्रमिक, बाल संरक्षण और नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।इसी दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ 70 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित वृद्धजनों को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा वृद्धावस्था के कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं, पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।श्शलेन्द्र यादव ने उपस्थित सभी कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों को विधिक जागरूकता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें