वीर बाल दिवस समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी की स्मृति में तृतीय वीर बाल दिवस का…
  • जिलाधिकारी बी.एन.
  • सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित
  • कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी की स्मृति में तृतीय वीर बाल दिवस का आयोजन गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन में गरिमामय वातावरण में किया गया। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए बच्चों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत रहने तथा शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबंधक सरदार सुखविंदर सिंह, सहायक जितेंद्र सिंह सहित शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें