
डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी): नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की किल्लत और खराब स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जनसुनवाई के दौरान अध्यक्षा ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








