बिल्ली मारकुंडी की खदानों पर संकट खत्म होने के आसार, दिल्ली से लौटी राहत की खबर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-लंबे समय से बंद पड़ी डाला बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की खदानों को लेकर अब उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है।
  • खनन हादसे के बाद ठप की गई 37 खदानों को दोबारा चालू कराने के लिए केंद्र स्तर पर ठोस पहल हुई है, जिससे खनन कारोबार और इससे जुड़े हजारों परिवारों को राहत
  • मिलने की संभावना है।समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ के नेतृत्व में खनन व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात
  • कर समस्या से अवगत
Share

सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-लंबे समय से बंद पड़ी डाला बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की खदानों को लेकर अब उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है। खनन हादसे के बाद ठप की गई 37 खदानों को दोबारा चालू कराने के लिए केंद्र स्तर पर ठोस पहल हुई है, जिससे खनन कारोबार और इससे जुड़े हजारों परिवारों को राहत मिलने की संभावना है।समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ के नेतृत्व में खनन व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खदानें बंद होने से मजदूरों और कारोबारियों के सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।बैठक को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री ने खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद और वाराणसी को निर्देश दिया कि बंद खदानों को जल्द से जल्द चालू कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए और इसकी सूचना 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार को दी जाए।डाला बिल्ली मारकुंडी क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह फैसला खनन क्षेत्र के लिए संजीवनी साबित होगा। वहीं राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने भी भरोसा दिलाया कि खनन उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।बैठक में रमेश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मिंटू राय, मोहन कुशवाहा सहित अन्य खनन व्यवसायी मौजूद रहे। अब सभी की निगाहें खदानों के दोबारा संचालन और जमीनी अमल पर टिकी हैं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें