घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • म्योरपुर/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
  • पारिवारिक कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।प्राप्त
  • जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी सोनू पुत्र रामखेलावन और उसके बड़े भाई मोतीलाल के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था।
Share

म्योरपुर/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पारिवारिक कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी सोनू पुत्र रामखेलावन और उसके बड़े भाई मोतीलाल के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। सोमवार को दोनों भाइयों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सोनू ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वापस लौट गई।परिजनों का आरोप है कि उस समय मोतीलाल शराब के नशे में था, लेकिन पुलिस उसे अपने साथ थाने नहीं ले गई। पुलिस के जाने के करीब आधे घंटे बाद मोतीलाल और उग्र हो गया। गुस्से में आकर उसने चाकू उठाया और छोटे भाई सोनू पर हमला कर दिया।हमले में सोनू के दाहिने हाथ की हथेली पर गहरा घाव हो गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और घायल सोनू को तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस ने आरोपी मोतीलाल को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, हालांकि पुलिस की सतर्कता से हालात पर काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें