
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-: शासन और जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत जिले के खनन क्षेत्रों में अवैध, अर्धवैध और बिना कागजात संचालित टीपर वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सघन जांच अभियान शुरू किया है। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों और टीपर चालकों में हड़कंप मच गया है।खान अधिकारी कमल कश्यप के नेतृत्व में माइंस इंस्पेक्टर और खनन सर्वेयर की संयुक्त टीम ने बिना पूर्व सूचना के विभिन्न खनन क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर जांच की।

इस दौरान टीपर वाहनों के रजिस्ट्रेशन, खनन पट्टे से जुड़े दस्तावेज, रॉयल्टी रसीद, परिवहन पास, ओवरलोडिंग, वाहन फिटनेस और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।जांच शुरू होते ही कई टीपर चालक रास्ता बदलते नजर आए, जबकि कुछ वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए गए। खान अधिकारी ने बताया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनहित और सड़क सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। बिना वैध अनुमति खनन सामग्री का परिवहन, ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बताया जा रहा है कि लंबे समय से जिले में बिना कागजात और तय मानकों की अनदेखी कर खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान के साथ-साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अब अवैध खनन और उससे जुड़े परिवहन पर सख्ती बरती जाएगी।जांच के दौरान जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन या दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई जाएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वाहनों को सीज करने और संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस अभियान से जहां खनन कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची है, वहीं आम लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








