घोरावल में टेम्पो जीप की आमने-सामने टक्कर, महिला गंभीर समेत कई घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-: घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
  • सवारियों से भरे टेम्पो और सामने से आ रही जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई।
  • टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।यह हादसा घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में बेलन नदी के पास हुआ।
  • बताया गया कि शिवद्वार से सवारियों को लेकर घोरावल की ओर जा रहा टेम्पो सामने से आ रही चार पहिया जीप से टकरा गया।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-: घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरे टेम्पो और सामने से आ रही जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।यह हादसा घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में बेलन नदी के पास हुआ। बताया गया कि शिवद्वार से सवारियों को लेकर घोरावल की ओर जा रहा टेम्पो सामने से आ रही चार पहिया जीप से टकरा गया। टेम्पो के पलटते ही उसमें सवार यात्री घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई।हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को जानकारी दी।

Advertisement

पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार धर्मशीला विश्वकर्मा के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें