बालिग प्रेमी जोड़े की सुरक्षा गुहार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से करमा थाना भेजे गए दोनों

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:AKD/गिरीश तिवारी)जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बालिग प्रेमी जोड़ा अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंचा।
  • प्रेमी जोड़े का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह करना चाहते हैं, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।प्रेमी जोड़े के…
  • दोनों मूल रूप से करमा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
  • युवती पक्ष के परिजनों के दबाव और डर के कारण वे सुरक्षा की उम्मीद लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे थे।प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ हैं और लगातार दबाव बना…
Share

सोनभद्र:AKD/गिरीश तिवारी)
जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बालिग प्रेमी जोड़ा अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंचा। प्रेमी जोड़े का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह करना चाहते हैं, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।प्रेमी जोड़े के अनुसार युवक हिंदू समुदाय से है, जबकि युवती गैर हिंदू समुदाय की है। दोनों मूल रूप से करमा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। युवती पक्ष के परिजनों के दबाव और डर के कारण वे सुरक्षा की उम्मीद लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे थे।प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं। उनका आरोप है कि इसी कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के परिजनों को बुलाया। आरोप है कि इस दौरान युवती के परिजन युवक को उससे मिलने नहीं दे रहे थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।जब मीडिया मौके पर पहुंची तो पुलिस ने दोनों पक्ष के परिजनों को बाहर किया और प्रेमी जोड़े को कार्यालय में बैठाया। इसके बाद युवती पक्ष की मांग पर पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पुलिस वाहन से करमा थाना भेज दिया।प्रेमी जोड़े का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं मिला और वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। फिलहाल मामला करमा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें