सिंगरौली ने राबर्ट्सगंज को 75 रनों से हराया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी(रवि सिंह)-39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत
  • मंगलवार को सिंगरौली मध्य प्रदेश और एचपी क्रिकेट एसोसिएशन राबर्ट्सगंज के बीच मुकाबला खेला गया।
  • टॉस जीतकर सिंगरौली के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए।
  • इसमें विपिन ने 56 रन, शिवम पांडेय ने 54 रन और संजू ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
Share

दुद्धी(रवि सिंह)-
39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को सिंगरौली मध्य प्रदेश और एचपी क्रिकेट एसोसिएशन राबर्ट्सगंज के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर सिंगरौली के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। इसमें विपिन ने 56 रन, शिवम पांडेय ने 54 रन और संजू ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राबर्ट्सगंज की ओर से गेंदबाजी में मनीष यादव ने 3 विकेट, जबकि शुभम और मनीष दुबे ने 2-2 विकेट झटके।जवाब में राबर्ट्सगंज की टीम 17.5 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। योगेश ने सर्वाधिक 44 रन और मनीष यादव ने 33 रन बनाए। सिंगरौली की ओर से गेंदबाजी में संजू ने 4 विकेट और अभिनव ने 3 विकेट हासिल किए। इस तरह सिंगरौली ने 75 रनों से जीत दर्ज की।सिंगरौली टीम के खिलाड़ी संजू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोरखनाथ अग्रहरि एवं संजू तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। मैच के निर्णायक गौस मोहम्मद और इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री इरफान खिलाड़ी व रजत राज ने की, जबकि स्कोरर की भूमिका आयाज ने निभाई। अगला मैच 16 जनवरी को अयोध्या और दुद्धी बी के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें