सोनभद्र: मंदिर मेला क्षेत्र में भीषण आग, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलीं, लाखों के नुकसान की आशंका

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घोरावल: (AKD/गिरीश तिवारी) घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित
  • प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेला क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई।
  • आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दर्जनभर से अधिक दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।
  • आग लगते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी दुकानों व सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।घटना की सूचना मिलते ही शिवद्वार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची…
Share

घोरावल: (AKD/गिरीश तिवारी) घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेला क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दर्जनभर से अधिक दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी दुकानों व सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।घटना की सूचना मिलते ही शिवद्वार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

आग बुझाने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिश से आग पर काबू पाया जा सका।हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की कार्यशैली पर सवाल उठाए और समय पर पर्याप्त संसाधन न पहुंचने का आरोप भी लगाया। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मौके पर पहुंचे घोरावल क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें