बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शक्तिनगर:(AKD/गिरीश तिवारी)-शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
  • हो गई।
  • शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल मोड़ के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
Share

शक्तिनगर:(AKD/गिरीश तिवारी)-
शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल मोड़ के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार उदय कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उदय कुशवाहा एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर का निवासी था।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व कॉलोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की असामयिक मौत से एनटीपीसी कॉलोनी सहित पूरे शक्तिनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शक्तिनगर-ज्वालामुखी होते हुए कोटा और खड़िया मार्ग पर राख परिवहन में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें