मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन, अधिकारी रहे मौजूद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-भारत
  • निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में शनिवार 18 जनवरी को जनपद सोनभद्र के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ
  • लेवल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया।
  • इस दौरान मतदाताओं को सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरण पढ़कर सुनाए गए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।कार्यक्रम के दौरान बूथ
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में शनिवार 18 जनवरी को जनपद सोनभद्र के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरण पढ़कर सुनाए गए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।कार्यक्रम के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों के पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, जिससे नए नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा संशोधन का कार्य मौके पर ही किया जा सके।सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यक्रम की निगरानी एवं समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएन सिंह के समक्ष राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज तथा राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे और मतदाता सूची की जांच कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निर्वाचन आयोग के इस प्रयास को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें