अमिला धाम घाटी में ऑटो पलटा, महिला की मौत, 12 लोग घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कोन, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-कोन थाना क्षेत्र के अमिला धाम घाटी में शनिवार की देर शाम अनियंत्रित
  • ऑटो पलटने से एक महिला की मौत
  • हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।
  • हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मनहठवा गांव निवासी बिगनी देवी (35) के रूप में हुई है।प्राप्त
Share

कोन, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-कोन थाना क्षेत्र के अमिला धाम घाटी में शनिवार की देर शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मनहठवा गांव निवासी बिगनी देवी (35) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोग एक ऑटो में सवार होकर कोन ब्लॉक के बागेसोती गांव जा रहे थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही ऑटो अमिला धाम घाटी पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।इस दुर्घटना में पूजा (35) निवासी भीखमपुर, देवकी (40) पत्नी उदय निवासी दुपटिया, शंकर उरांव (50) निवासी करौंदिया, रंजीता (40) निवासी करैलवा, नंदनी (34) निवासी मंडावा, अनुपमा, निशा व राजेश निवासी भीखमपुर, अवधेश निवासी छोढ़ा तथा अमरावती निवासी सिल्थम पटना घायल हो गए। हादसे के समय ऑटो में कुल 13 लोग सवार थे।सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिगनी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोन पुलिस ने पंचनामा भरकर रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें