
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से छलांग लगा दी और सुरक्षित बाहर निकल आया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे तालाब में समा गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घोरावल पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन एम्बुलेंस व दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।तालाब में गिरी कार को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर की मदद ली जा रही है। फिलहाल चालक पूरी तरह सुरक्षित है और पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
ALSO READ
एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तारAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








