सोन नदी में सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- सोमवार देर शाम के अंतर्गत
  • सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया।
  • नदी किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत
  • इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
Share

चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- सोमवार देर शाम के अंतर्गत सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ा-गला था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों को भी सूचना देकर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें