संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला कर रही है भाजपा सरकार : अजय राय

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रामगढ़ स्थित
  • मंडी समिति मैदान में आयोजित
  • कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
  • मंच से संबोधन और बाद में मीडिया से बातचीत
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
रामगढ़ स्थित मंडी समिति मैदान में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मंच से संबोधन और बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने UGC, SIR, प्रयागराज शंकराचार्य प्रकरण, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्य, कानून व्यवस्था और सोनभद्र के खनन हादसे जैसे कई गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरा।अजय राय ने कहा कि आज देश और प्रदेश में लोकतंत्र व संविधान पर सीधा प्रहार किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।संविधान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि UGC के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के संतुलित और न्यायपूर्ण फैसले ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की है, जो स्वागत योग्य है।

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद नन्द शंकराचार्य के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं और सरकार का रवैया तानाशाही की ओर बढ़ता जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्य के दौरान मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाते हुए अजय राय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को तोड़ा गया और जब इस पर सवाल उठे तो भाजपा सरकार ने इसे AI वीडियो बताकर सच्चाई से मुंह मोड़ लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उनके आरोप गलत हैं तो सरकार उन पर मुकदमा दर्ज कराए, अन्यथा जनता को सच बताए।SIR को लेकर अजय राय ने कहा कि मताधिकार को कमजोर करने और लोकतंत्र को चोट पहुंचाने की साजिश की जा रही है, जो सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।सोनभद्र में 15 नवंबर को हुए खनन हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी अब तक कोई ठोस गिरफ्तारी न होना यह दर्शाता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है।कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संविधान संवाद अभियान का यह दूसरा आयोजन है। इससे पहले सीतापुर में कार्यक्रम हो चुका है और आने वाले समय में प्रदेश के हर जिले में इस अभियान को चलाया जाएगा, ताकि आम जनता को संविधान और लोकतंत्र के प्रति जागरूक किया जा सके।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें