
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- नशे के कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के सरगना भोला प्रसाद जायसवाल की अवैध कमाई पर बड़ी चोट की है। पहले ही करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी पुलिस ने अब लगभग 6 करोड़ रुपये की और अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत वाराणसी जनपद में की गई।थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23 जनवरी 2026 को अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल की करीब 28 करोड़ 50 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी थी। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत दूसरी बड़ी कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई।इस कार्रवाई के दौरान वाराणसी जनपद में अभियुक्त और उसके परिजनों के नाम दर्ज 07 अचल संपत्तियां कुर्क की गईं, जिनकी कीमत करीब 4 करोड़ 55 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार सहित 04 वाहन, जिनकी कुल कीमत लगभग 51 लाख रुपये है, पुलिस ने कब्जे में ले लिए। साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा 70 लाख 99 हजार रुपये की राशि भी अभिग्रहित की गई।इस तरह इस चरण में कुल 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। कुर्की की यह पूरी कार्रवाई एसआईटी टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








