
सोनभद्र। जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम डायट परिसर में भक्ति एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों एवं प्रेरक प्रस्तुतियों के साथ किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध, चित्रकला, पोस्टर, भाषण आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के संदेश का संवाहक बनने के लिए प्रेरित किया।

समापन कार्यक्रम में विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








