
घोरावल(AKD/गिरीश तिवारी)-
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेड़ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेलते समय पास ही बनी पानी की टंकी में गिर गई, जिससे डूबने से उसकी जान चली गई।घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बुजेश सिंह ने बताया कि पेड़ गांव निवासी बुधवार की चार वर्षीय गुड़िया पुत्री रामसूरत घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। उस समय परिजन काम से बाहर गए हुए थे और घर में केवल बच्चे मौजूद थे।काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की। देर शाम घर के पास बनी पानी की टंकी में झांकने पर बच्ची का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








