ओबरा में स्कूली बच्चों को साइबर अपराध, यातायात नियम और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • गुरुवार को छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, यातायात
  • नियमों के पालन और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा ने बच्चों को बताया कि किसी भी आपात
Share

ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा ने बच्चों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें।

Advertisement

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 1090/1091 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर और cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचाव, फर्जी कॉल से सतर्क रहने, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सुरक्षित रखने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही यातायात नियमों पर जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की सराहना की गई।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें