
दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-
कोतवाली क्षेत्र के बघाडू वन रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक हिरण घनी आबादी वाले इलाके में आ पहुंचा। हिरण के गांव में दिखने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरण कुछ समय तक गांव के खेत-खलिहानों में इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे लोग दहशत में आ गए।

स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हिरण को सुरक्षित पकड़ लिया गया। बाद में हिरण को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग द्वारा उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








