डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-कार्य के दौरान डोजर मशीन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
  • यह घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • एनसीएल खड़िया खदान की बताई जा रही है, जहां ड्रग लाइन सेक्शन में कार्यरत
  • डोजर में अज्ञात
Share

सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-
कार्य के दौरान डोजर मशीन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल खड़िया खदान की बताई जा रही है, जहां ड्रग लाइन सेक्शन में कार्यरत डोजर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।आग लगते ही डोजर ऑपरेटर दीपक ने समय रहते मशीन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डोजर मशीन का लगभग 50 प्रतिशत केबिन आग की चपेट में आ चुका था।स्थानीय लोगों के अनुसार डोजर के ओवरहीट होने के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, एनसीएल प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें