अवैध खनन में लिप्त फरार तीन आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • सोनभद्र पुलिस ने सख्त
  • कदम उठाते हुए अवैध खनन में संलिप्त
  • फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध खनन में संलिप्त फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत की गई है, ताकि अवैध खनन और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।पुलिस के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 43/2026 से संबंधित प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ खनन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान खनन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर अवैध रूप से निकाली गई गिट्टी और बालू को पास कराए जाने के तथ्य सामने आए हैं।पुलिस द्वारा जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें छोटू उर्फ मोहम्मद आसिफ, निवासी बुढ़हर, थाना रॉबर्ट्सगंज, सत्येश केशरी पुत्र सुरेश केशरी, निवासी इंड्रस्ट्रियल कॉलोनी, तथा शिवम केशरी पुत्र सुरेश केशरी, निवासी इंड्रस्ट्रियल कॉलोनी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। तीनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इन आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें