तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-अनपरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
  • डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
  • हादसे में एक युवक की मौत
  • हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
Share

सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-
अनपरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक बाइक से पिपरी से नानी के घर होकर रेहटा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबुलगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में घायल दोनों युवकों का इलाज जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें