पटवध बसुहारी मार्ग की बदहाली पर भाकपा का सांकेतिक प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता और लगातार हो रही देरी को लेकर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा…
  • बैठक पूर्व प्रधान कनछ कामरेड बंधू गोड़ की अध्यक्षता में हुई।
  • बैठक में जिला सचिव कामरेड आर.के.
  • शर्मा और खेत
Share

सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-
पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता और लगातार हो रही देरी को लेकर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ब्रांच कमेटी कनछ की पूर्व निर्धारित बैठक पूर्व प्रधान कनछ कामरेड बंधू गोड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा और खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड अमरनाथ सूर्य भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति, निर्माण में देरी और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर तीखा आक्रोश जताया।बैठक के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने पटवध–बसुहारी मार्ग की जर्जर हालत को लेकर निर्माणाधीन सड़क पर उतरकर करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और शासन–प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग नक्सल प्रभावित कई गांवों के लिए आवागमन की एकमात्र जीवनरेखा है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोग और अमिला भवानी देवी स्थान पर दर्शन के लिए श्रद्धालु आते–जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग एक वर्ष से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका, जो भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। खराब सड़क की वजह से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है और एम्बुलेंस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा ने कहा कि भाकपा ने आज सांकेतिक प्रदर्शन कर चेतावनी दी है। यदि सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सामग्री की जांच कर काम में तेजी नहीं लाई गई और मार्ग को शीघ्र पूरा नहीं कराया गया, तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।भाकपा नेताओं ने यह भी बताया कि 12 फरवरी को श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में पार्टी जिला परिषद द्वारा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कामरेड प्रेमचंद गुप्ता, हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड बूटन प्रसाद, योगेन्द्र चंद्रवंशी, नागेंद्र कुमार, गजानंद, रामशकल भारती, रामचंद्र यादव, रामनाथ गुप्ता, विजय कुमार, संजू मदेशिया और विनोद गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें