ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • औड़ी–सिंगरौली मार्ग स्थित
  • एक निजी ट्रक एजेंसी में ड्यूटी पर तैनात
  • सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ी–सिंगरौली मार्ग स्थित एक निजी ट्रक एजेंसी में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार डिबुलगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले लगभग 50 वर्षीय बावनसुभा भारती एक निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से ट्रक एजेंसी ‘ममता मोटर्स’ में रात्रि पाली में तैनात थे। शनिवार रात करीब आठ बजे उन्होंने अपनी ड्यूटी संभाली थी। देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी और वे कई बार शौचालय भी गए। इसके बाद वह अपने केबिन में जाकर लेट गए।सुबह जब अगली पाली का गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो उसने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखने पर स्थिति संदिग्ध लगी। तत्काल एजेंसी प्रबंधन और परिजनों को सूचना दी गई। जब तक चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था की जाती, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी तो उन्हें तुरंत अस्पताल क्यों नहीं भेजा गया और घरवालों को समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई। इसी बात को लेकर मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। परिजनों ने मुआवजे और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तबीयत खराब होने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें