यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई, 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- सुचारु यातायात
  • व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त
  • कार्रवाई की है।
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी यातायात
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला और यातायात टीम ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।सुकृत रोड, बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड और धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर रांग साइड चलने वाले, बिना नंबर प्लेट, बिना वैध कागजात और निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों पर सवारी भरने वाले वाहनों की जांच की गई।चेकिंग के दौरान दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सवारी भरते मिले।

Advertisement

वहीं दो डग्गामार ऑटो निर्धारित स्टैंड की जगह केंद्रीय सर्विस रोड पर सवारी भर रहे थे, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी। एक पिकअप वाहन बिना वैध प्रपत्र के रांग साइड चलते पकड़ा गया।पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें