सोनभद्र। खनन खेल का बड़ा खुलासा, सूत्रों के हवाले से सपा नेता के करीबियों पर बेनामी पट्टों की परतें खुलीं

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई के संकेत
  • मिले हैं।
  • सपा नेता इश्तियाक खान और उनके करीबियों से जुड़े ठिकानों पर हुई छानबीन में खनन के कई बेनामी पट्टों का खुलासा हुआ है।
  • जांच एजेंसियों को प्रारंभिक पड़ताल में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे अवैध खनन के जरिए भारी कमाई के संकेत
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र।अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई के संकेत मिले हैं। सपा नेता इश्तियाक खान और उनके करीबियों से जुड़े ठिकानों पर हुई छानबीन में खनन के कई बेनामी पट्टों का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को प्रारंभिक पड़ताल में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे अवैध खनन के जरिए भारी कमाई के संकेत सामने आए हैं।सूत्रों के अनुसार, सहारनपुर के पूर्व बसपा एमएलसी से करीबी संबंधों के चलते इश्तियाक खान को खनन पट्टों में लाभ मिलने की बात सामने आ रही है। आयकर विभाग की रेड के बाद पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू हुई, जिसके बाद संबंधित कड़ियों पर पुलिस और अन्य एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है।जांच में यह भी सामने आया है कि इश्तियाक खान के नाम या उनके प्रभाव से जुड़े लोगों के नाम पर बड़ी संख्या में पट्टे लिए गए। बताया जा रहा है कि पूर्व खनन मंत्री और हाजी इकबाल से नजदीकी रिश्तों के कारण खनन कारोबार में विशेष लाभ मिला।सोनभद्र में अवैध खनन से अर्जित आय की जांच के दौरान 100 से अधिक बैंक खाते चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है। संबंधित खातों में लेन-देन की गहन पड़ताल की जा रही है और टैक्स चोरी का आकलन किया जा रहा है।छानबीन के दौरान कुछ स्थानीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। आयकर विभाग जल्द ही ऐसे अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर सकता है। मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।सोनभद्र में खनन माफिया के खिलाफ यह कार्रवाई आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों को घेरे में ला सकती है। जिले में अवैध खनन से जुड़ी कमाई और उसके संरक्षण तंत्र पर अब एजेंसियों की नजर टिकी हुई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें