दो बाइकों की टक्कर में जीजा की मौत, साला समेत दो घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह सोनभद्र।
  • दुद्धी थाना क्षेत्र के लीलासी–नौडीहा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत
  • हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विनय धरिकार पुत्र शिवनाथ
Share

रवि सिंह

सोनभद्र। दुद्धी थाना क्षेत्र के लीलासी–नौडीहा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विनय धरिकार पुत्र शिवनाथ निवासी मनरुटोला अपने साले 23 वर्षीय उमाशंकर पुत्र शनिश्चर निवासी मुर्ता के साथ बाइक से ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर 25 वर्षीय देवराज पुत्र बालगोविंद निवासी कटौली टोला, ग्राम नौडीहा सवार थे, से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

Advertisement

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विनय धरिकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उमाशंकर और देवराज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें