मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की धनरौल बांध में डूबने से मौत, गांव में मातम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • पन्नूगंज थाना क्षेत्र के धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की डूबने से दर्दनाक मौत
  • हो गई।
  • घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मडईडीह गांव निवासी रामराज बिंद और दशमी बिंद गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के सामने…
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मडईडीह गांव निवासी रामराज बिंद और दशमी बिंद गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के सामने स्थित धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए थे। दोनों ने बांध में जाल डालकर मछली पकड़ना शुरू किया, लेकिन इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया।देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पहले रामराज बिंद का शव बाहर निकाला गया, जबकि करीब दो घंटे की तलाश के बाद दशमी बिंद का शव भी बरामद कर लिया गया।
दोनों शवों के बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें