नकाबपोश बदमाशों ने युवती को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी लूटी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
  • दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली युवती को बंधक बनाकर अलमारी का ताला खोला और लाखों रुपये के जेवरात
  • व नकदी लेकर फरार हो गए।
Share

AKDगिरीश तिवारी

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली युवती को बंधक बनाकर अलमारी का ताला खोला और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ कस्बे के निवासी प्रेम ने पहले एक कारीगर से घर की अलमारी का लॉक खोलने की बात की थी। बताया जा रहा है कि कारीगर ने ताला खोलने के लिए अधिक पैसे की मांग की और वहां से चला गया। कुछ देर बाद प्रेम की पत्नी बाजार चली गईं और प्रेम भी किसी काम से घर से बाहर निकल गए। उस समय घर में उनकी बेटी अकेली थी।

Advertisement

इसी दौरान दो युवक मास्क लगाकर घर में घुस आए और सीधे पहली मंजिल पर पहुंच गए। उन्होंने आवाज लगाकर घर में किसी के होने की जानकारी ली। युवती के सामने आने पर बदमाशों ने खुद को अलमारी का लॉक बदलने वाला बताकर उसे भ्रमित कर दिया। जैसे ही युवती कमरे में मोबाइल लेने गई, दोनों बदमाशों ने पीछे से हमला कर दिया। बदमाशों ने युवती के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया और उसे चारपाई के नीचे धकेल दिया। इसके बाद आराम से अलमारी का ताला खोलकर जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।इसी बीच पुलिस एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पीड़ित युवती के सामने लाई। युवती ने बालों की बनावट और आवाज के आधार पर उसकी पहचान कर ली। पहचान होते ही मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और लोगों ने पुलिस के सामने ही संदिग्ध युवक की पिटाई कर दी।घटना की सूचना पर आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थानीय लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें