14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत
  • का आयोजन किया जाएगा।
  • इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के निर्देश पर 10 मार्च को न्यायालय परिसर में…
Share

गिरीश तिवारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के निर्देश पर 10 मार्च को न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement


बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक विवाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली व पानी बिल से जुड़े विवाद, सेवा से संबंधित मामलों सहित अन्य सिविल मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों को भी समझौते के जरिए निपटाया जाएगा।बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव, सिविल जज अमित कुमार, यादवेन्द्र सिंह, इंदु वर्मा, शिवेश राज जायसवाल, आकृति प्रकाश, अभिनव दूबे, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरलीधर सिंह और यमुनाशंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल (सिविल जज) ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया और वहां विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 42 बुजुर्ग मौजूद मिले। उन्हें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इसके अलावा उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां चार नवजात बच्चों को आश्रय मिला हुआ था। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों को महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनों तथा विधिक योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें