10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कोन पुलिस की कार्रवाई

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • कोन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने उनके कब्जे से 10 गोवंश भी बरामद किए हैं।पुलिस को 14 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोपन और घोरावल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर उन्हें बिहार वध के लिए…
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 गोवंश भी बरामद किए हैं।
पुलिस को 14 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोपन और घोरावल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर उन्हें बिहार वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद कोन थाना पुलिस टीम ने झरिया नाला चकरिया के पास घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 10 गोवंश के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र यादव पुत्र स्व. शोभनाथ निवासी ग्राम करई, सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम कुम्हरवार और हरिदास उरांव पुत्र स्व. विश्वनाथ निवासी ग्राम मिटिहिनियां थाना कोन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चकरिया उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी रानीडीह उपनिरीक्षक मरुली यादव और हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव व विनय कुमार सिंह शामिल रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें