
AKD।गिरीश तिवारी
रेणुकूट।सोनभद्र-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऊर्जांचल के जिलाध्यक्ष सुशील गोयल ने सूरज ओझा को रेणुकूट व्यापार मंडल का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी का माहौल बन गया है।व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सूरज ओझा के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। बताया जा रहा है कि सूरज ओझा जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे, जिससे संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी।इस मौके पर सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग और प्रदेश मंत्री विमल अग्रवाल ने भी सूरज ओझा को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








