रामनवमी पर शिक्षा विभाग को नई सौगात, डायट परिसर में बीएसए कार्यालय का उद्घाटन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र ।
  • रामनवमी के शुभ अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया।
  • जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित
  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी बद्रीनाथ
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र । रामनवमी के शुभ अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रवेश भी किया।

Advertisement

उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि शिक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी और गुणवत्ता लाई जा सके।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही जनपद के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें