
बलिया। शासन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को एक घण्टा स्वच्छता श्रमदान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के नेतृत्व में बलिया पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों, थानों व चौकी में वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन बलिया में श्रमदान करते हुए की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुये उन्हें स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये जाने व अन्य लोगों को भी इसके लिये प्रेरित करने की अपील की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी,सीओ लाइन व प्रतिसार निरीक्षक बलिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा श्रमदान किया गया ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








