
AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। यह आयोजन 13 अप्रैल 2026 को जयंती की पूर्व संध्या पर किया जाएगा।बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और इसी कारण हर वर्ष 14 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जाती है। उन्होंने सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों की स्थापना, जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में अंबेडकर के योगदान को ऐतिहासिक बताया।पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। इसी भावना के तहत बार एसोसिएशन ने 13 अप्रैल को पूर्व संध्या पर इस आयोजन को भव्य रूप देने का निर्णय लिया है।बैठक का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, विमल प्रसाद सिंह, द्वारिकानाथ नागर, कामता प्रसाद यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, चतुर्भुज शर्मा, रामगुल्ली यादव, हरिद्वार, आशुतोष पाण्डेय, संतोष यादव, टीटू गुप्ता, चंद्रकला गिरी, सुश्री सुमन और शाहनवाज आलम खान सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








