वर्षों बाद हथिया नक्षत्र ने बरसाया झमाझम पानी, किसानों के खिल उठे चेहरे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट आलोक पति तिवारी सोनभद्र ।
  • वर्षों बाद हथिया नक्षत्र किसानों को खुश कर दिया है।
  • इस बार हथिया नक्षत्र चढ़ते ही अपने रंग में आ गई है।
  • वैसे हथिया नक्षत्र आगवन से तीन दिन पूर्व ही अपनी दस्तक दे चुके हैं।
Share

रिपोर्ट आलोक पति तिवारी

सोनभद्र । वर्षों बाद हथिया नक्षत्र किसानों को खुश कर दिया है। इस बार हथिया नक्षत्र चढ़ते ही अपने रंग में आ गई है। वैसे हथिया नक्षत्र आगवन से तीन दिन पूर्व ही अपनी दस्तक दे चुके हैं। लोकप्रिय कवि घाघ का कहना है कि अद्रा नक्षत्र और हथिया नक्षत्र में होने वाले बारिश पर खरीफ व रवि फसलों का दारोमदार होता है। यह नक्षत्र धान के लिए अमृत का काम करता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हथिया नक्षत्र बरसने से खरीफ व रवि दोनों फसलों के लिए फायदेमंद होता है। हथिया नक्षत्र में धान के पौधे बढ़ने की स्थिति में होते हैं। और इस पानी से उसकी गति तेज हो जाती है। जिसके कारण फसल अच्छी होती है। वही रवि की खेती के लिए भी यह वर्षा काफी लाभदायक साबित होगा। खेतो में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। जिससे आगे गेंहूं खेती के लिए लाभ मिलेगा। खेतों की जुताई गहरी होने से कीटों का प्रकोप कम हो जाएगा। और फसल भी मजबूत होगी। बारिश के अभाव में जहां देर से खेती हुई है। वहां भी इस वर्षा से अच्छे उत्पादन के आसार जग जाएगा।

Advertisement

हथिया के पानी से काम होता है फसलों पर कीटों का प्रकोप

ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले वृद्ध किसानों का मानना है कि हथिया जब बरसती है तो कीटों में काफी कमी आ जाती है यानी हथिया नक्षत्र का पानी जैसे ही किट फफूंदों पर पड़ता है तो उनका जीवन समाप्त हो जाता है

इनसेड

Advertisement

जनपद सोनभद्र के जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरे कृष्णा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हथिया नक्षत्र का पानी सभी फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा उन्होंने बताया कि चाहे धान की फसल हो या फिर रवि की फसलें दोनों फसलों में हथिया नक्षत्र का पानी काफी फायदेमंद होता है।

जनपद सोनभद्र की बात करें तो हथिया नक्षत्र इस वर्ष कई वर्षों बाद अच्छी बारिश इस नक्षत्र में देखने को मिल रही है हथीया नक्षत्र के आगमन के दिन से ही लगातार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे हैं जहां पर किसान अनुमान लगाए बैठे थे कि अगर हथिया नक्षत्र में बारिश नहीं हुई तो खरीफ के फसल के साथ-साथ रवि के फसल के बुवाई को लेकर के भी किसानों के सामने काफी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना लगातार बनी हुई थी लेकिन हथीया नक्षत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरे अब खिल उठे हैं ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें