
AKD।गिरीश तिवारी
चोपन।सोनभद्र):-सोनभद्र में सोन नदी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी छठ घाट पर नहाने के दौरान राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला ट्रक चालक जितेंद्र डूब गया। घटना उस समय हुई जब वह अपने साथियों के साथ नदी में नहा रहा था और उसकी चप्पल पानी में बहने लगी। चप्पल को बचाने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में समा गया।बताया जा रहा है कि जितेंद्र छत्तीसगढ़ की ओर टाइल्स लेकर जा रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मारकुंडी इलाके में उसका ट्रक खराब हो गया था, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित सोन नदी छठ घाट पर नहाने पहुंचा था। नहाने के दौरान अचानक चप्पल बहने लगी और उसे पकड़ने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं एसडीआरएफ टीम को भी सूचना देने की तैयारी की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द युवक का पता लगाया जा सके।यह पूरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से सटे सोन नदी के छठ घाट की है, जहां एक छोटी सी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








